Manoj Jha on Mohan Bhagwat : पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत बिल्कुल परेशान न हों, यह गांधी का देश है। शायद आप लोग नहीं मानते होंगे, मैं जानता हूं, क्योंकि आपकी विचारधारा गांधी के विरुद्ध खड़ी है, खिलाफ खड़ी है। यह गांधी का देश है। फ्रांस के पास गांधी नहीं, अल्बानिया में गांधी नहीं, हमारे पास गांधी हैं। गांधी के आंदोलनों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता को चुनौती दी जाती रहेगी।