19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है marriage certificate, इस डॉक्यूमेंट के बिना होगी ये बड़ी परेशानी

Marriage Certificate: अगर आपने भी अभी तक अपना मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। आइए जानते है की मैरिज सर्टिफिकेट आपके कहां-कहां काम आ सकता है।

2 min read
Google source verification

शादी हर किसी के लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। सभी धर्म में शादी को काफी महत्त्व दिया गया है। पहले के समय में शादी का हो जाना ही अपने आप में आपके शादीशुदा होने का बड़ा सबूत हुआ करता था लेकिन अब कई देश ऐसे है जहां मैरिज सर्टिफिकेट का होना मैंडेटरी है। और अब भारत में भी इसे जरुरी दस्तावेज में शामिल कर दिया है। अगर शादी के बाद भी आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट नहीं है तो आपकी शादी गैर क़ानूनी मानी जाएगी। सर्टिफिकेट नहीं बनवाने पर महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है की महिलाओं के लिए मैरिज सर्टिफिकेट क्यों जरुरी है।

क्यों जरुरी मैरिज सर्टिफिकेट?

शादी के बाद महिलाओं को अक्सर मैरिज सर्टिफिकेट जरुरत पढ़ती है। शादी के बाद कई ऐसे काम होते हैं। जिनमें महिलाओं को प्रमाण पत्र के तौर पर एक दस्तावेज चाहिए होता है और मैरिज सर्टिफिकेट ऐसे में काफी काम आता है। जैसे अगर किसी महिला को अपना सरनेम बदलवाना है तो वह मैरिज सर्टिफिकेट लगाकर अपना सरनेम बदलवा सकती है। इसके अलावा महिला को डॉक्यूमेंट में अपना पता बदलवाना हो तो वहां भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आता है।

मुसीबत के समय आता है काम

भारत में कई लोग मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाते है। या यूं कहा जाए की अपनी शादी को रजिस्टर्ड नहीं करवाते है। हालांकि शादी को रजिस्टर्ड न करवाने से शादी की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन अगर मैरिज सर्टिफिकेट नहीं होता है तो खासतौर पर महिलाओं को इसके बिना काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। शादी के बाद कई बार घरेलू हिंसा उत्पीड़न और मैरिटल रेप जैसे केस देखने को मिलते हैं। ऐसे में महिला का पक्ष कमजोर पद जाता है।

कई बार देखा गया है कि पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को संपत्ति के हक के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे में अगर मैरिज सर्टिफिकेट नहीं होता तो मुश्किलों में इजाफा हो जाता है। बिना इसके शादी की वैधता पर सवाल उठाए जा सकते हैं। इसलिए यहां भी यह काफी काम आता है।

कई बार शादी के बाद शादीशुदा कपल की आपस में बनती नहीं है। लेकिन अगर शादी रजिस्टर्ड ना करवाई गई हो तो फिर तलाक लेने में दिक्कत है आती है। साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने एक शादी को इसीलिए अमान्य करार दे दिया क्योंकि इसमें रीति रिवाज का पालन नहीं किया गया था और शादी रजिस्टर्ड नहीं थी, पति पत्नी एक साथ कहीं बाहर जा रहे होते हैं। तो वीजा और इमीग्रेशन के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आता है। बिना इसके इस काम में भी मुश्किल हो सकती है।