
शहीदे आजम भगतसिंह जयंती की पूर्व संध्या पर दिल्ली में शहीद उत्सव
नई दिल्ली। शहीदे आजम भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में शहीद उत्सव का आयोजन किया गया। दिल्ली के वन तथा सामान्य प्रशासन मंत्री गोपाल राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में उपस्थिति लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के प्रति बलिदान को याद किया।
शहीद उत्सव में अमर शहद भगत सिंह के छोटे भाई की पोती अनुष प्रिया संधु, स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिवार एवं बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों ने अमर शहीद भगत सिंह के जीवन पर नाटक का मंचन भी किया। राय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नई राह दिखाने के लिए भगत सिंह के विचार कल भी जिंदा थे, आज भी जिंदा हैं और भविष्य में भी जिंदा रहेंगे। युवाओं को शहीद भगत सिंह के विचारों से परिचित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद उत्सव एक अनूठी पहल है, जिसमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर. माधवन को सम्मानित किया गया।
Published on:
27 Sept 2023 11:16 pm

