15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

May 2024 School Holiday List: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर कई राज्यों में महीनेभर बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की होगी मौज

May 2024 School Holiday List: प्रचंड गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा कर दी गयी है।

2 min read
Google source verification

May 2024 School Holiday List: इस साल अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा ने लोगों को बहुत परेशान किया। भयंकर गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। इसी वजह से मई की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में समर वेकेशन की घोषणा की गई है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे मौसम में बच्चों को स्कूल बुलाना उनके सेहत से खिलवाड़ करने जैसा होगा। इसके मद्देनजर कई राज्यों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है और कई में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई है।

कई राज्यों में सितम ढा रही गर्मी

प्रैल महीने की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी सितम ढा रही है। इस वजह से स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया था। इससे बच्चों को स्कूल जाते समय थोड़ी राहत मिल रही थी। आमतौर पर मई महीने के पहले या दूसरे सप्ताह से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कर दी जाती है। इस साल भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं मई में कब बंद रहेंगे स्कूल।

मई में बच्चों की मौज

अप्रैल महीने से ही देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। बच्चों के सेहत के मद्देनजर यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। बात देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां 13 या 15 मई से कम से कम 1 महीने के लिए स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। गर्मी की स्थिति को देखते हुए गर्मी की छुट्टी को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 17 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। जयपुर में 17 मई से लेकर 23 जून तक सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस अवकाश की घोषणा वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर में की गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले महीने से ही तापमान 40 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। यहां के ज्यादातर स्कूलों में आज यानी 01 मई को भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई थी। आने वाले दिनों में यहां भी समर वेकेशन की घोषणा कर दी जाएगी।