13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratna Company: ये डिफेंस कंपनी बनी ‘नवरत्न’, एक साल में पैसा होगा ट्रिपल! 3 महीने में दिया 110% रिटर्न

Mazagon Dock Shipbuilders Navratna: शेयर बाजार (Stock Market) बंद होने के बाद डिफेंस पीएसयू मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) को खुशखबरी मिली। डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) ने डिफेंस पीएसयू को 'नवरत्न' (Navratna) का दर्जा दिया है।

2 min read
Google source verification
Mazagon Dock Shipbuilders Limited navratna

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को मिला नवरत्न का दर्जा

Mazagon Dock Shipbuilders Navratna: शेयर बाजार (Stock Market) बंद होने के बाद डिफेंस पीएसयू मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) को खुशखबरी मिली। डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) ने डिफेंस पीएसयू को 'नवरत्न' (Navratna) का दर्जा दिया है। बता दें कि ये देश का 18वां सार्वजनिक उपक्रम बन गया है जिसे यह दर्जा दिया गया है। ऐसे में बीते कई दिनों से लगातार तेजी के साथ कारोबार कर रही कंपनी के शेयर में बुधवार को रॉकेट सी तेजी देखने को मिल सकती है।

'Navratna' कंपनी का मिला दर्जा

शिप निर्माण से जुड़ी सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को सरकार ने नवरत्न कंपनी का दर्जा मिल गया है। कंपनी की ओर से मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) में बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को ये जानकारी दी गई। मझगांव डॉक की ओर से बताया गया कि डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेस ने कंपनी को नवरत्न कंपनियों की लिस्ट में शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि सरकार के नियंत्रण वाली Govt Firms में नवरत्न कंपनियों को 1000 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए किसी भी तरह सरकारी मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। वहीं वो इस सीमा के साथ अपने नेटवर्थ का 15 फीसदी तक किसी एक प्रोजेक्ट में लगा सकती हैं।

हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर

बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार में कारोबार के दौरान मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का शेयर (Mazagon Dock Shipbuilders Share) 4004 रुपये पर ओपन हुआ था और 4,109.75 रुपये के स्तर तक उछला था। डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 80220 करोड़ रुपये है और इसके शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 4,245 रुपये है।

सालभर में ही निवेशकों के लिए बना मल्टीबैगर

कम समय में ही निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) साबित हुई इस कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है और इसके निवेशकों की जमकर कमाई हो रही है। इसकी परफॉर्मेंस और निवेशकों को हुए फायदे की बात करें, तो बीते एक महीने में ही इस शेयर की कीमत में 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ चुका है। यही नहीं पिछले छह महीने की अवधि में इस शेयर ने 74 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। वहीं सालभर में मझगांव डॉक शेयर ने 216.12 फीसदी का रिटर्न दिया है।

पांच साल में 1 लाख को बनाया 23 लाख रुपये

सालभर में ये डिफेंस शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) बनकर सामने आया है। एक साल पहले 26 जून 2023 को एक शेयर की कीमत 1257.10 रुपये थी, जो कि अब करीब 4000 रुपये पर पहुंच चुकी है। ऐसे में कैलकुलेशन करें तो अगर किसी निवेशक ने इस Defence Stock में सालभर पहले 1 लाख रुपये लगाए होंगे और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो अब तक उसकी रकम बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होगी। पांच साल में रिटर्न का आंकड़ा 2264.74 फीसदी रहा है। यानी 5 साल में 1 लाख रुपये लगाने वालों की रकम 23 लाख रुपये के आसपास हो गई।

(जरुरी नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)