MCD Result 2022: AAP की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, पार्टी दफ्तर पर जश्न शुरू, देंखे Video
MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। अभी तक हुई वोटों की गिनती में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी 132 सीट पर आगे चल रही है। जिसमें 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिल चुकी है। बीजेपी 72 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आप को मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों में उत्साह है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर आप पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़ों की थाप पर आप के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखिए आप कार्यकर्ताओं का जश्न.