30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘क्या अल्लाह तभी सुनता है जब अजान लाउडस्पीकर पर बजता है’, भाजपा विधायक के बयान से गरमाई सियासत

BJP MLA's Controversial Remark On Azaan: 'क्या अल्लाह केवल तभी सुनता है जब अजान लाउडस्पीकर पर बजाया जाता है' यह बयान भाजपा के एक विधायक का है। विधायक का रिकॉर्डेड बयान अब वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के इस बयान से सियासत गरमा गई है।

2 min read
Google source verification
azaan.jpg

Means Allah Is Deaf: Karnataka BJP MLA's Controversial Remark On Azaan

BJP MLA's Controversial Remark On Azaan: मस्जिद से लाउडस्पीकर पर अजान दिए जाने को लेकर भाजपा विधायक ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे नया सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है। भाजपा विधायक ने कहा, 'क्या अल्लाह बहरा है, क्या अल्लाह तभी सुनता है जब अजान लाइडस्पीकर पर बजता है।' भाजपा विधायक के इस बयान से सियासत गरमा गई है। मामला कर्नाटक का है। जहां कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। इस बीच सत्तारूढ़ भाजपा विधायक के अजान वाले बयान से राज्य का सियासी पारा गरम हो गया है। कुछ लोगों की नजर में चुनाव से पहले भाजपा फिर से हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेल रही है। मालूम हो कि राज्य में मई तक विधानसभा चुनाव होना है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त भी कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे।


विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कही यह बात-

दरअसल अजान पर यह विवादित बयान कर्नाटक के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक के.एस. ईश्वरप्पा ने दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि क्या अल्लाह केवल तभी सुनता है जब अजान लाउडस्पीकर पर बजाया जाता है। रविवार को विजय संकल्प यात्रा के तहत आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा, 'क्या अल्लाह तभी सुनेगा जब लाउडस्पीकर से नमाज अदा की जाएगी।' अब उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैं जहां भी जाता हूं, यह सिरदर्द होता हैः केएस ईश्वरप्पा

रविवार को मंगलुरु के पास कावूर में शांतिनगर में भाषण देते हुए, ईश्वरप्पा ने कहा, मैं जहां भी जाता हूं, यह सिरदर्द होता है। ईश्वरप्पा ने कहा, हम उन लोगों को बधिर कहते हैं, जिन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सुनने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया था। यह समस्या हल होने जा रही है। इस संबंध में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।


हममें उनसे ज्यादा भक्ति और भगवान के प्रति सम्मान-


के.एस. ईश्वरप्पा ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने का आह्वान किया है। लेकिन क्या अल्लाह लाउडस्पीकर पर की जाने वाली नमाज को ही सुनेगा? हम अपने मंदिरों में पूजा करते हैं। भजन भी गाए जाते हैं। हममें भी उनसे ज्यादा भक्ति और भगवान के प्रति सम्मान है। उन्होंने कहा, यदि कोई देश है, जो धर्म को बचाता है तो वह केवल भारत है।


पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं ईश्वरप्पा-

भाजपा विधायक के इस बयान पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने हमला बोला है। मुस्लिम समाज के भी कुछ लोगों ने ईश्वरप्पा के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें माफी मांगने को कहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी ईश्वरप्पा धर्म के मामले पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा तक कहा था। विवादों के कारण ही उन्हें मंत्री पद तक छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब भी उनके बयानों में तल्खी बरकरार है।

यह भी पढ़ें - कर्नाटकः ईश्वरप्पा बोले- 'भगवा झंडा किसी दिन बन जाएगा राष्ट्रीय ध्वज'

Story Loader