
मौसम विभाग का Delhi NCR में पांच दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें किस दिन से बदलेगा मौसम
Weather forecast मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली-एनसीआर में पांच दिन झमाझम बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, 12 मार्च से लेकर 16 मार्च तक Delhi NCR में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। 14 मार्च से गरज के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। और यह रुकेगा नहीं। यह 16 मार्च तक जारी रह सकता है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 मार्च से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे बारिश-बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि, दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।
आने वाले दिनों में एक्यूआई खराब श्रेणी होगा
आईएमडी ने कहा, शनिवार सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी का समग्र एक्यूआई 145 रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की कि, आने वाले दिनों में एक्यूआई खराब श्रेणी में आ सकता है।
एक्यूआई की गणना कैसे करते हैं जानें
एक्यूआई की गणना कुछ इस प्रकार करते हैं। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
अगले 24 घंटों में इन राज्यों का मौसम अपडेट्स
मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। झारखंड, दक्षिण बिहार, उत्तर पूर्व भारत के शेष हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 2 से 3 दिन उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद इसमें कमी आएगी।
Updated on:
12 Mar 2023 11:53 am
Published on:
11 Mar 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
