MH 60R Seahawk: भारतीय नौसेना शुरू करेगी हेलिकॉप्टरों का पहला स्क्वाड्रन
MH 60R Seahawk helicopters : MH 60R सीहॉक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का समुद्री संस्करण है। यह फरवरी 2020 में अमेरिकी सरकार के साथ हस्ताक्षरित 24-विमान विदेशी सैन्य बिक्री अनुबंध का एक हिस्सा है। पहला सीहॉक स्क्वाड्रन आज उन छह हेलीकॉप्टरों के साथ खड़ा किया जाएगा जो नौसेना को सौंपे गए हैं।