
Minimum Wage Rate Hike
Minimum Wage Rate Hike: केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है। सरकार ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन कर विभिन्न श्रेणियों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरों के अनुसार सबसे निचली श्रेणी में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपए प्रतिदिन हो गई है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी।
न्यूनतम मजदूरी दरों को कौशल स्तर- अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्र- A, B और C के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इसका लाभ केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, वॉच एंड वार्ड, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को मिलेगा।
श्रेणी- दर
अकुशल (अनस्किल्ड वर्कर्स) - 783
अर्द्धकुशल (सेमी स्किल्ड वर्कर्स)- 868
कुशल (स्किल्ड) - 954
उच्च कुशल (हाई स्किल्ड वर्कर्स)- 1035
Updated on:
01 Oct 2024 09:32 am
Published on:
27 Sept 2024 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
