2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ दिनों से लापता था 9वीं क्लास का छात्र, फिर नाले में मिली लाश

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से लापता 9वीं क्लास के छात्र की लाश एक नाले में मिली है, जिससे हाहाकार मच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 02, 2026

Class 9 boy found dead in drain

Class 9 boy found dead in drain

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कनकपुरा रोड के पास थथागुनी इलाके में 14 वर्षीय क्लास 9 का छात्र प्रीतम (Preetham) पिछले कुछ दिनों से लापता था। 29 जनवरी को प्रीतम अपने घर से निकला था और उसे बाद लौटा ही नहीं। इससे प्रीतम के परिवार को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि जब पुलिस से कोई मदद नहीं मिली, तब उन्होंने खुद की प्रीतम की तलाश शुरू कर दी लेकिन प्रीतम नहीं मिला। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे हाहाकार मच गया।

नाले में मिली लाश

स्थानीय निवासियों को पास ही में बनी बीडब्ल्यूएसएसबी की पाइपलाइन से बदबू आई, तो पहले उन्हें लगा कि यह निर्माण कार्य की बदबू है। हालांकि बदबू नहीं रुकने पर लोगों ने जांच की और नाले के चैंबर में देखा तो उन्हें एक बच्चे की लाश तैरती हुई दिखाई दी। नाले से निकालने पर पता चला कि लाश प्रीतम की ही थी।

प्रशासन की लापरवाही से हुई मौत?

प्रीतम की मौत की सूचना मिलने के बाद से उसके परिवार में आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कग्गलीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शुरुआती जांच से अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रीतम गलती से नाले में गिर गया क्योंकि उसका चैम्बर खुला हुआ था और उस पर कवर नहीं लगा हुआ था। परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अगर नाले को खुला नहीं छोड़ा होता, तो हादसा टल सकता था। वहीँ बीडब्ल्यूएसएसबी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था कि नाला खुला हुआ है।

Story Loader