18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway bridge collapses in Mizoram : मिजोरम में गिरा रेलवे पुल, 17 मजदूरों की मौत

17 killed In Railway Bridge Accident in Mizoram :भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का एक पुल गिर गया है। इसमें दबने के कारण 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई मजदूरों की दबे होने की आशंका है।

less than 1 minute read
Google source verification
17_killed_in_railway_bridge_collapses_in_mizoram.png

मिजोरम: 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत

17 killed In Railway bridge collapses in Mizoram :भारत के पूर्वोत्तर राज्य से बड़ी भयावह खबर आ रही है। पूर्वोत्तर राज्य में आने वाले मिजोरम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे का एक पुल गिर गया है। इसमें दबने के कारण 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई मजदूरों की दबे होने की आशंका है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री जोरथांग ने दुर्घटना में मृत मजदूरों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है। यह दुर्घटना साइरंग इलाके में हुई है।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस दुर्घटना के लिए जांच के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है जिस समय यह पुल गिरा उस समय 40 से अधिक मजदूर यहां पर काम कर रहे थे। यह दुर्घटना आईजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। आईजोल मिजोरम की राजधानी है। निर्माणाधीन पुल गिरने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि भारतीय रेलवे की योजना के अंतर्गत सभी राज्य की राजधानी को रेल से आपस में जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत आईजोल के निकट बनाए जा रहे एक पुल पर यह दुर्घटना हुई है। करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों की जान जाने की सूचना है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।