13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्वस्त हुआ MNF का किला, मिजोरम में सीएम-डिप्टी सीएम भी नहीं बचा पाए अपनी सीट

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की आंधी में जोरामथंगा की पार्टी मिज़ो नेशनल फ्रंट का किला ध्वस्त हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
mnf_1.jpg

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट का पताका यहां लहरा रहा है। मिजोरम की जनता ने सीएम जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को नकार दिया है। खबर लिखे जाने तक जोरम पीपुल्स मूवमेंट 27 सीटें जीत चुकी है और कुछ पर आगे भी चल रही है। इस बार मिजोरम के चुनाव में पुरानी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी फैक्टर हावी था। क्योंकि सीएम जोरामथंगा और डिप्टी सीएम तुइचांग भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। उन्हें भी जनता ने इस बार मौका देना सही नहीं समझा।

लालथनसांगा ने सीएम को हराया

इस विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। एमएनएफ 40 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटों पर आ गई है। वहीं, सबसे चौकानें वाली बात यह है कि सीएम जोरमथंगा अपनी सीट नहीं बचा पाए और आइजोल 1 विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उनको जेडपीएम के लालथनसांगा ने हराया। 3 राउंड खत्म होने के बाद लालथनसांगा को 10,727 वोट मिले, जबकि जोरमथांगा को 8,626 वोट मिले। सीएम जोरामथंगा से पहले डिप्टी सीएम को भी तुईचांग सीट से चुआनवामा के हाथों शिकस्त मिला। उन्हें चुआनवामा ने 909 वोटों से हराया।