scriptमोदी 3.0 में पूर्व मुख्यमंत्रियों की भरमार, एक या दो नहीं पूरे 5 एक्स सीएम बने कैबिनेट मंत्री | Modi 3.0 is full of former chief ministers, not just one or two but 5 ex-CMs have become cabinet ministers in the Modi government | Patrika News
राष्ट्रीय

मोदी 3.0 में पूर्व मुख्यमंत्रियों की भरमार, एक या दो नहीं पूरे 5 एक्स सीएम बने कैबिनेट मंत्री

Modi 3.0: प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है।

नई दिल्लीJun 09, 2024 / 09:44 pm

Prashant Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 7.24 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, इस बार मोदी 3.0 के कैबिनेट में एक या दो नहीं पूरे 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली। इनमें से 3 भारतीय जनता पार्टी से तो दो पूर्व मुख्यमंत्री अलग-अलग दल से हैं।
4 बार मध्य प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिहं चौहान मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे नवंबर 2005 से दिसंबर 2023 तक 18 महीने को छोड़कर बाकी समय राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पार्टी में भी कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वे संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे और भाजपा के सदस्यता प्रमुख भी बनाए गए। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की पहचान बेटियों के मामा और महिलाओं के भाई के तौर पर होती है। बीते लगभग साढ़े तीन दशक से चौहान राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। लेकिन 2023 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत बाद भी जब उनकी जगह डॉ मोहन यादव को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया तभी ये बात सामने आ गई थी कि बीजेपी उन्हें अब केंद्र की राजनीति में लाने की तैयारी कर चुकी थी।
मनोहर लाल खट्टर 9 साल तक रहे हरियाणा के सीएम
मनोहर लाल खट्टर के 9 साल तक रहे हरियाणा के सीएम के रहने के बाद भाजपा ने उनकी जगह इसी साल नायब सिंह सैनी को सूबे का नया सीएम बनाया। पार्टी ने खट्टर को इस बार करनाल से अपना उम्मीदवार बनाया था और वह 2 लाख के बड़े मार्जिन से जीतकर लोकसभा पहुंचे। बता दें कि 2 बार सीएम की शपथ ले चुके खट्टर अब मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री के रुप में काम करेंगे।
सर्बानंद सोनोवाल तीसरी बार बने केंद्रीय मंत्री
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भी मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री के रिप में जगह मिली है। बता दें कि सोनोवाल मोदी सरकार के लगभग सभी कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि 2016 में असम विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा को जीत के बाद सीएम बनाया था। लेकिन 2021 के असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने सूबे की कमान हिमंता बिस्वा सरमा को कमान सौंपी थी। इसके बाद सोनोवाल को मोदी सरकार 2.0 में फिर से मंत्री बनाया गया।
Modi 3.0 is full of former Chief Ministers, not one or two but all 5 X CMs became cabinet ministers in Modi government.
जीतन राम मांझी रह चुके हैं सीएम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी को भी मोदी सरकार में मंत्री के रुप में शामिल किया गया है। मांझी 2014 में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि नीतीश कुमार के साथ बगावत के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
कर्नाटक के पूर्व सीएम ने भी ली शपथ
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर के नेता एच डी कुमारास्वामी को भी मोदी 3.0 में जगह मिली है। वो दो बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्होंने कर्नाटक के मांड्या सीट से चुनाव जीता है। बता दें कि कुमारास्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे हैं।

Hindi News/ National News / मोदी 3.0 में पूर्व मुख्यमंत्रियों की भरमार, एक या दो नहीं पूरे 5 एक्स सीएम बने कैबिनेट मंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो