9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या: 20.64 करोड़ की लागत से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बने मठ- मंदिरों का होगा जीर्णोद्वार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आधा दर्जन मंदिरों का करवा रहा है पुनरोद्धार। 84 कोसी परिक्रमा को पर्यटन के मद्देनज़र दिया जा रहा नया स्वरूप।

less than 1 minute read
Google source verification
monasteries and temples will be rebuilt at 84 Kosi Parikrama route a cost of Rs 20.64 crore

Mukesh Meshram (Principal Secretary Tourism)

अनुराग मिश्रा। अयोध्या‌: अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से सजाने संवारने काम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने इसके लिए परिक्रमा मार्ग पर बने आधा दर्जन धार्मिक स्थलों को चयनित किया है । इन 6 धार्मिक स्‍थलों का पर्यटन स्‍थल के रूप में विस्‍तार कराया जा रहा है। इसके लिए भेजे गए सरकार ने 20.64 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।

अयोध्या के इन आश्रमों का हो रहा है जीर्णोद्धार
ऋषियों-मुनियों की तपस्‍थलियों और धार्मिक स्‍थलों श्रवण कुमार आश्रम, आस्तिक आश्रम, ऋषि च्यवन आश्रम, मेधा ऋषि आश्रम, श्री बन्धू बाबा आश्रम, महर्षि बामदेव आश्रम जैसे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्‍या में धार्मिक स्‍थल का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग की ओर से 6 स्थलों पर विश्राम गृह, पानी-बिजली, सड़क, खान पान कि दुकानें, स्तंभ, प्रवेश द्वार, साइनेजेस, सीटिंग इंटरप्रिटेशन वाॅल, शौचालय और यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध करवा कर इन्‍हें धार्मिक पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।