11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2025: बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, 4 दिन पहले पहुंचेगा केरल , IMD का इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather News: IMD ने बताया कि हरियाणा में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। विभाग के मुताबिक 16 से 18 मई तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 15, 2025

Rajasthan Monsoon 2025

Monsoon 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी पहुंच चुका है और 27 मई को केरल में दस्तक देगा, जो सामान्य तारीख 1 जून से चार दिन पहले है। इससे खरीफ फसलों की बुआई और जलाशयों के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है। यानि मानसून आने में अभी 12 दिन बाकी है। मंगलवार को मानसून ने निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी।

बिहार में 16 मई तक रहेगा हॉट डे

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में शुक्रवार तक हॉट डे रहेगा। IMD के मुताबिक शुक्रवार तक प्रदेश में गर्म दिन और हीट वेव की स्थिति बन सकती है। विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

मध्य प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश में 18 मई तक आंधी बारिश का अलर्ट है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को तेज आंधी, बारिश और गर्मी वाला मौसम रहा। प्रदेश में 20 मई के बाद गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मई के आखिरी सप्ताह में फिर से मौसम बदल सकता है। 

चक्रवाती तूफानों का किया खंडन

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की अफवाहों का खंडन किया, अगले 168 घंटों में कम दबाव की संभावना "शून्य" बताई। 16-17 मई को छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम

IMD ने बताया कि हरियाणा में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। विभाग के मुताबिक 16 से 18 मई तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर पर गर्मी का प्रचंड प्रहार, पारा 44.9 डिग्री

यूपी में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों में मौसम बदलेगा। विभाग के मुताबिक यहां पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।