25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: 26-28 दिसंबर को जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम अब नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-28 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Dec 25, 2025

Heavy rain alert

Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) का सीज़न इस बार देशभर में पिछले सालों की तुलना में ज़्यादा अच्छा रहा और शानदार बारिश हुई। देशभर में मानसून के सीज़न में जोरदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में मानसून के सीज़न के दौरान बेहतरीन बारिश हुई और लोग जमकर भीगे। मानसून के दौरान लोगों को गर्मी से भी आराम मिला, क्योंकि इस दौरान मौसम भी काफी अच्छा रहा। मानसून के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 26-28 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

मानसून ने हर साल की ही तरह सबसे पहले केरल में दस्तक दी थी। इसी के साथ राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी भी थमा नहीं है। अब केरल में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में 26-28 दिसंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह आंधी चलने की भी संभावना है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु के लिए भी मानसून का सीज़न काफी शानदार रहा और जोरदार बारिश देखने को मिली और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अब तमिलनाडु में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि में 26-28 दिसंबर को तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम अब नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-28 दिसंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई जिलों में अब ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात के समय राज्य में कई जगह तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-28 दिसंबर को कई जिलों में शीतलहर चलेगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन के समय धूप छाए रहने से लोगों को राहत भी मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग