10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉनसून दस्तक देने के लिए तैयार लेकिन अभी सहना होगा 50 डिग्री का टॉर्चर, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

Weather: मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत पश्चिम उत्तर भारत में तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आएगा।

2 min read
Google source verification

मई का महीना अब खत्म होने जा रहा है। वहीं मॉनसून भी दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी से किसी भी तरह का राहत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बीते दिनों राजस्थान के फलौदी और दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया था। रिकॉर्ड तोड़ती इस गर्मी से तत्काल राहत मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन एक राहत की उम्मीद जरूर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र की तरफ से दी गई नई जानकारी के मुताबिक अगले तीन से 4 दिनों में मॉनसून केरल में दस्तक दे देगा। जिसका असर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी दिखेगा।

अगले तीन दिन तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत पश्चिम उत्तर भारत में तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आएगा। हालांकि इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं पूर्वी भारत में मुश्किल और बढ़ेगी क्योंकि वह 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं गुजरात की बात करें तो वहां अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगा। लेकिन पश्चिम भारत के ही महाराष्ट्र में तापमान अगले दो दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इससे पहले सोमवार को पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम यूपी, एमपी के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से 49 तक पहुंच गया था। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों में यह 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।

अगले 24 घंटे गंभीर लू चलने की संभावना

हीटवेव से अलर्ट की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यानी 30 मई तक लू के थपेड़े झेलने होंगे। यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में 28 और 29 मई को इसी तरह लू चलती रहेगी। इसके बाद 30 मई से थोड़ा डाउन होने लगेगी। पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में ही 30 मई से मामूली राहत मिलेगी। हालांकि जून के शुरुआती दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक की ही गिरावट की उम्मीद है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। इस तरह तुरंत यूपी, दिल्ली जैसे राज्यों में राहत नहीं मिलने जा रही।

ये भी पढ़ें: Karnataka Sex Scandal: भारत आते ही गिरफ्तार होगा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता, कर्नाटक सरकार का ऐलान