
Heavy rain alert by IMD
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न बेहतरीन रहा और देशभर में जमकर बारिश हुई। पिछले सालों में हुई बारिश से तुलना की जाए, तो इस साल मानसून के दौरान ज़्यादा भारी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो मानसून के दौरान इतनी भारी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून ने लोगों को जमकर भिगोया। इतना ही नहीं, भारी बारिश से नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह भर गए। मानसून के सीज़न में अच्छा मौसम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मानसून के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। अब देश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून के सीज़न में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली। इसके जाने के बाद कुछ समय के लिए बारिश रुकी, पर अब इसका सिलसिला फिर शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।
मानसून के सीज़न में उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे उत्तराखंड में जमकर बादल बरसेंगे।
देश में मौसम ने नई करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और उसके कुछ समय बाद तक जोरदार बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर बना रहेगा। राजस्थान के कुछ जिलों में और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि राजस्थान और दिल्ली में दिन के समय धूप छाई रहेगी।
Updated on:
22 Dec 2025 10:18 am
Published on:
21 Dec 2025 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
