संसद का मानसून सत्र कुछ अलग ही रंग में रंगा नजर आ रहा है। ये रंग है निलंबन का। इस बार सत्र के शुरू होते ही अनुचित हंगामा करने वालों सांसदों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक सांसदों को उनके गलत व्यवहार के चलते सस्पेंड किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर विपक्ष को हंगाना करना भारी पड़ा। राज्यसभा से तीन और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। उपसभापति ने इन सांसदों को नारेबाजी करने और व्हेल में जाकर गलत व्यवहार करने के चलते सस्पेंड किया है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही रोज सांसदों पर कार्रवाई हो रही है। लगातार चौथे सांसदों को निलंबित किया गया है।