आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। संजय सिंह को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह सुबह से ही गुजरात में नकली शराब से हुई मौतों पर प्रदर्शन कर रहे थे। संजय सिंह ने संसद भवन के बाहर भी इस मामले में भारतीय जनता पार्टी सरकार से जवाब मांगा। वहीं सदन की कार्यवाही के दौरान भी संजय सिंह ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही व्हेल में जाकर कागज भी फाड़े। इसके बाद राज्यसभा के उपसभापति ने संजय सिंह को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने, नारेबाजी और कागज फाड़ने के चलते निलंबित कर दिया।