क्या कहा कांग्रेस नेता ने?
पत्रकारों ने सवाल किया कि आपने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहा तो क्या आप माफी मांगेंगे? इसपर अधीर रंजन चौधरी ने कहा- "चूक से एक लफ्ज निकला था, कल ही पत्रकारों से कहा था कि एक बार चूक हुई है। कई मीडिया से बातचीत हुई है पहले किसी ने नहीं कहा न किया ऐसा। पहले कहा राष्ट्रपति फिर उसी के साथ निकल गया राष्ट्रपत्नी। गलती से एक बार ही कहा था, इसपर माफी मांगने का सवाल ही नहीं है।"
गलती से मुंह से निकला 'राष्ट्रपत्नी'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "कल और परसों लगातार हम लोग जब विजय चौक के तरफ जब प्रदर्शन कर रहे थे तो मीडिया ने सवाल किये थे। तब भी हमने दोहराया था कि हम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं। इसी दौरान मुंह से राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी निकल गया। हमने तुरंत मीडिया को ढूंढा कि इस चूक को न दिखाएं पर कोई न मिला।