ये संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला है
केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा, "ये जानते हुए कि ये सम्बोधन भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है और ये सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला करता है फिर भी कांग्रेस नेता ने ये घृणित कार्य किया।"
कांग्रेस आदिवासी विरोधी है
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ये दुनिया और देश जानती है कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी है। ये देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी और महिला विरोधी है, लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार से अनादर करना, उनकी गरिमा पर प्रहार करना, कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में ये संस्कारविहीन, मूल्य विहीन और संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है।"