नेताओं की प्रतिष्ठा का था सवाल
इंदौर जनपद पर कब्जा भाजपा के नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल था। इसके चलते हर काम ठोक बजाकर किया गया। मंगलवार को जिला भाजपा की कोर कमेटी दोपहर 3 बजे बैठी जिसमें पर्यवेक्षक सुरेश आर्य, मंत्री तुलसीराम सिलावट, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सावन सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, मनोज पटेल और रवि रावलिया प्रमुख रूप से मौजूद थे। कान्हा और रामस्वरूप में से एक को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए मंथन हुआ जिसके आखिर में सभी नेताओं ने एक सुर में कान्हा के नाम पर सहमति दे दी। गौरतलब है कि कान्हा लंबे समय से सावन से जुड़ा हुए हैं। बैठक में उन्होंने दमदारी से नाम रखा।