'राष्ट्रपत्नी' संबोधन से शुरू हुआ विवाद
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर सम्बोधित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौधरी ने अपने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” इस बयान को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है।