9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 सितंबर तक यूपी-MP समेत इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश, जानिए IMD का अलर्ट

Monsoon Return: बंगाल की खाड़ी ने नया सिस्टम एक्टिवेट हुआ है। इस वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी है। हिमाचल में मानसून की वापसी होने वाली है। इस वजह से वहां तापमान ने वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि कई राज्यों में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार है।

2 min read
Google source verification
rain_alert.jpg

Monsoon Return: मॉनसून के अलविदा कहने का वक्त आ चुका है। हिमाचल प्रदेश में इस वजह से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अगले दो दिन यानी 29 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश तक हो सकती है। IMD ने मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार और गोवा में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम ऐक्टिव हो गया है इस वजह से मध्य प्रदेश में भी अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 27 से 29 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला नहीं रुकेगा।


जानिए ताजा अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में बारिश का सिलसिला थम चुका है। यहां अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार और गोवा में IMD ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, केरल, पुदुचेरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को लेकर जारी अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि इन हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की फुहाड़ पड़ने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी की गयी है उसमें शहडोल, जबलपुर, इंदौर और रीवा शामिल हैं। वहीं कुछ जिले जैसे नर्मदापुर, भोपाल, सागर, उज्जैन और चंबल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार को लेकर दिए अपडेट में IMD ने बताया कि यहां आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि आने वाले दिनों में यहां भी बारिश में कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा।

राजस्थान से अगले 48 घंटों में मानसून की विदाई

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले 48 घंटों में मानसून की विदाई हो जाएगी। यहां बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। जयपुर मौसम विभाग ने बयाया कि राजस्थान से मानसून शनिवार को विदा हो सकता है। राजस्थान से मानसून इस बार देरी से लौटा है इस वजह से इस बार सर्दी का असर जल्द ही राज्य में दिखाई देगा।