
हायरिंग में गिरावट और कई कंपनियों में ऑनबोर्डिंंग में देरी के बावजूद सैलरी के लिहाज से फ्रेशर्स के लिए आइटी अब भी सबसे अधिक आकर्षक क्षेत्र है। फाउंडइट की हायरिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आइटी-सॉफ्टवेयर और सर्विसेज सेक्टर अभी भी सैलरी पैकेज के मामले में सबसे आगे है। आइटी सेक्टर में जुलाई 2024 में फ्रेशर्स की औसत सैलरी 4.1 लाख से 7.5 लाख रुपए प्रति वर्ष के बीच है, जो एंट्री-लेवल पर आइटी पेशेवरों की मजबूत मांग और महत्व को दर्शाती है। हालांकि, इंक्रीमेंट के मामले में रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र सबसे आगे है। रिटेल सेक्टर में एंट्री-लेवल पेशेवरों की सैलरी में सालाना आधार पर 15त्न और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में 14% की बढ़ोतरी हुई है।
आइटी 4.17-7.53
बीएफएसआइ 3.05-5.52
कंस्ट्रक्शन 3.21-5.37
एजुकेशन 2.95-5.11
ऑटोमोबाइल 2.95-4.96
टेलीकॉम 3.13-5.47
एड-पीआर 2.85-5.21
ट्रैवल-टूरिज्म 2.99-4.84
एफएमसीजी 3.35-5.46
रिटेल 3.31-5.27
(सालाान पैकेज लाख रुपए में)
ट्रैवल-टूरिज्म 28%
मार्केटिंग 24%
हेल्थकेयर 22%
इलेक्ट्रॉनिक्स 45%
मैन्युफैक्चरिंग 43%
ऑटोमोबाइल 18%
रियल एस्टेट 32%
कंस्ट्रक्शन 29%
ग्राहक सेवा -25%
सेल्स -8%
इंजीनियरिंग -7%
फाइनेंस -6%
जयपुर में तेजी से बढ़ी हायरिंग
शहर इजाफा
कोयंबटूर 24%
जयपुर 23%
दिल्ली-एनसीआर 18%
चेन्नई 14%
पुणे 12%
कोच्चि 05%
बेंगलुरु 07%
मुंबई -4%
चंडीगढ़ -4%
(जुलाई 2024 के आंकड़े, स्रोत: फाउंडइट)
हालांकि, ऑटोमोटिव, बीएफएसआइ (बैंकिंग-फाइनेंस और इंश्योरेंस) के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे कुछ क्षेत्रों में फ्रेशर्स को मिलने वाले सैलरी पैकेज में गिरावट देखी गई, हालांकि इन क्षेत्रों में हायरिंग बढ़ी है। यह बाजार की चुनौतियों और उद्योग समायोजन को दर्शाता है। जुलाई 2023 की तुलना में जुलाई 2024 में हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल भूमिकाओं में हायरिंग में 28% की वृद्धि हुई। इसी तरह, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस भूमिकाओं में सालाना आधार पर 24% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो ब्रांड्स की ओर से अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने और ग्राहकों के साथ ऑनलाइन जुडऩे पर बढ़ते फोकस को दर्शाती है। इसके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर में हायरिंग में सालाना आधार पर 22% बढ़ी है।
Updated on:
08 Aug 2024 04:59 pm
Published on:
08 Aug 2024 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
