
Mother Dairy hikes prices of milk by Rs 2 per litre in Delhi-NCR
Milk Price Hike: पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी की आसमान छू रही कीमत के बीच अब आम लोगों को दूध कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत में आज देश की दो बड़ी दूध कंपनियों ने कीमत में इजाफे की घोषणा की। दिन में अमूल द्वारा प्रति लीटर दो रुपए मूल्यवृद्धि की घोषणा किए जाने के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत में बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है।
मदर डेयरी ने स्पोकपर्सन ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मदर डेयरी फूल क्रीम और काऊ मिल्क पर प्रति लीटर दो रुपए की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। दूध की कीमत में बढ़ोतरी का यह फैसला दिल्ली एनसीआर के लिए लिया गया है। दूध की कीमत में बढ़ोतरी का यह फैसला 16 अक्टूबर से लागू होगा। यानि की कल से 62 रुपए प्रति लीटर मिलने वाली मदर डेयरी की फूल क्रीम दूध की कीमत 64 रुपए हो जाएगी। जबकि 54 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला काउ मिल्क अब 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
इससे पहले शनिवार दोपहर अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अमूल ने बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल के दूध में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है। आज सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिला है।
इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अमूल ने तब बढ़ती लागत का हवाला दिया था। वहीं मदर डेयरी ने 17 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। नए रेट 17 अगस्त से लागू हैं। अब एक महीने बाद ही अक्टूबर में फिर से कीमत बढ़ाई गई है।
Published on:
15 Oct 2022 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
