17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मसार हुई ममता: iPhone खरीदने के लिए मां ने बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब…

Mother sold child to buy iPhone 14: एक मां पर रील बनाने का ऐसा नशा छाया कि उसने अपने बच्चे को ही बेच दिया। क्योंकि उसे iPhone 14 खरीदना था। पुलिस ने मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्त में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
शर्मसार हुई ममता: iPhone खरीदने के लिए मां ने बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब...

शर्मसार हुई ममता: iPhone खरीदने के लिए मां ने बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब...

Mother sold child to buy iPhone 14: बच्चा सबसे अधिक सुरक्षित कहां होता है? इस सवाल का जवाब सभी जानते हैं, उत्तर है - अपनी मां के पास। मगर जब मां ही उसका सौदा करने लगे तो? कुछ खबरों पर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है। हालिया घटना पश्चिम बंगाल का है। जहां के उत्तर 24 परगना जिले की रहने वाली एक मां पर Instagram पर रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा की इसे पूरा करने के लिए उसने अपने बच्चे तक को बेच दिया। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि एक मां मोबाइल की खातिर अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कैसे कर सकती है। दरअसल ये महिला iPhone से रील बनाना चाहती थी। इस शौक को पूरा करने के लिए उसने अपने बच्चे का सौदा कर दिया।


ऐसे आई पुलिस के पकड़ में

यह चौंकाने वाली घटना बंगाल की है। यहां एक जोड़े ने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए iPhone 14 खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। उत्तर 24 परगना का रहने वाला जयदेव घोष और उसकी पत्नी साथी घोष पर आरोप है कि उन्होंने iPhone लेने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे का सौदा कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक इस जोड़े के पास एक 7 साल की बेटी है और एक 8 महीने का बच्चा था।

गत शनिवार से पड़ोसियों ने देखा कि घोष दम्पति की बेटा गायब है और उनके पास एक बेहद महंगा iphone आ गया है। जिससे दोनों इंस्टाग्राम रील्स बना रहे थे। लोगों को शक हुआ की इतना कीमती फोन इनलोगों के पास कैसे आया, जरुर कुछ गड़बड़ है। बाद में पड़ोसियों ने दवाब बनाया तो इस दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने फ़ोन के लिए अपने बेटे 8 महीने के बेटे को बेच दिया।

इस मामले में स्थानीय पार्षद तारक गुहा का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद आरोपी मां ने शनिवार आधी रात 7 वर्षीय लड़की को भी बेचने की कोशिश की। लेकिन लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस कारण बच्ची बच गई।

जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां साथी को गिरफ़्तार कर लिया साथ ही बच्चे को खरीदने वाली प्रियंका नामक महिला को अपने गिरफ्त में लिया है। आरोप है कि 8 महीने के इस बच्चे को 2 लाख रुपये में बेचा गया गया। बच्चे को बेचने के आरोप में पुलिस ने मां सहित 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है।