15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश अंबानी की रिलायंस देश में लांच करने जा रही है चीनी टॉप फैशन ब्रांड…जानिए कितनी ताकतवर है ये कंपनी

Mukesh Ambani Reliance Retail Reliance Industries India : रिलायंस चीनी कंपनियों के लिए अब प्रवेश द्वार बनने जा रहा है। लाइसेंसिंग समझौते के तहत अब रिलायंस चीनी कंपनी शीन का लांच करने की तैयारी कर रहा है।

2 min read
Google source verification

रिलायंस भले ही चीनी खिलौनों को चुनौती देने की तैयारी कर रहा हो लेकिन इससे इतर वह अब चीनी फैशन ब्रांड शीन को लांच करने की तैयारी कर रहा है। करीब एक साल पहले ही दोनों कंपनियों के बीच समझौता हो चुका है। अब शीन के प्रोडक्ट रिलायंस के एप और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। बहुत जल्द ही शीन देश की Myntra और टाटा ग्रुप के Zudio को टक्कर देता नजर आएगा। इतना ही नहीं रिलायंस इसके माध्यम से 25 हजार से अधिक एमएसएमई कंपनियों को जोड़ेगा।

दरअसल रिलायंस की नजर 50 अरब डॉलर से ज्यादा के बाजार पर है। 2031 तक देश का फैशन बाजार इस सीमा रेखा को पार करने वाला है। गौरतलब है कि शीन दुनिया की सबसे बड़ी फैशन कंपनियों में से एक है। इस फैशन ब्रांड ने पिछले साल 2 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। इतना ही 45 अरब डॉलर का माल बेचा है। रिलायंस शीन के लिए Meta (Facebook) के पूर्व निदेशक मनीष चोपड़ा को नियुक्त करने की तैयारी में है। कपंनी का पूरा मलिकाना हक रिलायंस का रहेगा। ​शीन को केवल लाइसेंस फीस के रूप में पैसा मिलेगा।

भारत सरकार ने लगाया दिया था प्रतिबंध

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद 2020 में भारत सरकार ने शीन सहित कई दिग्गज चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब ये कंपनियों धीरे धीरे अपना प्रवेश तय कर रही हैं। शीन के 150 से ज्‍यादा देशों में ग्राहक और 25 करोड़ से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं। 2023 में शीन का मुनाफा 2 अरब डॉलर से ज्‍यादा रहा। कंपनी ने तकरीबन 45 अरब डॉलर का माल बेचा।