
Mulayam Singh Yadav came into dream of Bihar RLD Minister Tej Pratap Yadav
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव हमेशा अपने काम के कारण सुर्खियों में बन रहते हैं। कभी भोले की भक्ति और कभी कृष्ण की पूजा, या फिर रील्स बनाना ही क्यों ना हो। तेज प्रताप यादव इन कारनामों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। आज यूपी बजट के बीच उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव उनके सपने में आए। उन्हें गले लगाया और आशीर्वाद भी दिया। मुलायम सिंह के सपने में आने की बात तेज प्रताप यादव ने खुद ट्वीट करते हुए दी। इसके बाद बुधवार को तेज प्रताप यादव साइकिल यात्रा करते भी नजर आए। उन्होंने यह दूसरे लोगों से भी साइकिल से यात्रा करने की अपील की। मुलायम सिंह यादव के सपने में आने और फिर उनकी प्रेरणा पर साइकिल यात्रा करने वाले तेज प्रताप यादव पहले साई बाबा के चमत्कार को लेकर भी बड़ा दावा कर चुके हैं।
तेज प्रताप ने खुद ट्वीट कर बताया सपने वाली बात-
तेज प्रताप यादव के साई बाबा के चमत्कार के दावे की कहानी तो पुरानी हो चुकी है। लेकिन आज यूपी बजट के दिन मुलायम सिंह यादव के उनके सपने की बात को सुनकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने मुलायम सिंह के सपने में आने की जानकारी ट्वीट करते हुए दी।
उन्होंने लिखा कि आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं...आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं।"
पटना की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरों को शेयर किया। एक तस्वीर में वो साइकिल से अपने मंत्रालय जा रहे हैं तो दूसरी तस्वीर मुलायम सिंह की है। इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि आज दिनांक 22/02/2023 मैं अपने आवास 10 सर्कुलर रोड से साइकिल चला कर अरण्य भवन(मंत्रालय) गया .... साइकिल चलाइए पर्यावरण बचाइए। इस ट्वीट में तेजप्रताप यादव साइकिल से पटना की सड़कों पर चलते दिख रहे हैं।
यूजर बोले- कभी ऐसा सपना नहीं आया कि बिहार की जनता के लिए कुछ करें
तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर उन्हें रिप्लाई करते हुए कई लोगों ने मुलायम सिंह यादव को नमन किया। कई लोगों ने तेजप्रताप यादव की टांग खिचाई भी की। जमील नामक एक यूजर ने लिखा कि कभी ऐसा सपना नहीं आया की #Bihar की जानता के लिए कुछ करो तेज प्रताप ??
साई बाबा का भभूत मिलने का तेज प्रताप ने किया था दावा
इससे पहले तेज प्रताप यादव को अक्टूबर 2022 में अचानक भभूत मिल गया था। उन्होंने वीडियो जारी अपना बयान दिया था और पूरी बात बताई थी. कहा था कि उनके साथ चमत्कार हो गया है। तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह टीवी पर साईं बाबा सीरियल देख रहे थे। उन्होंने बाबा को याद करते हुए सोचा था कि काश कि उन्हें आशीर्वाद स्वरूप साईं बाबा का भभूत मिल जाए। इसके बाद जब वे अपने घर में ही बने कार्यालय में गए तो टेबल पर उन्हें साईं बाबा के (शिरडी की उदी) भभूत का पैकेट मिला। वह इसे देख कर दंग रह गए।
यह भी पढ़ें - UP Budget 2023 Live : योगी सरकार ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Published on:
22 Feb 2023 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
