18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Monsoon: मुंबई में धूलभरी आंधी के बाद मौसम ने मारी पलटी, गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश, फ्लाइट्स रद्द, IMD ने जारी की चेतावनी

Mumbai Weather: मुंबई में धूल भरी आंधी के चलते लोग जहां के तहां फंस गए और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बैनर और बिलबोर्ड्स आदि आंधी में नीचे आ गिरे।

2 min read
Google source verification

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी से  विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इस कारण से मुंबई हवाई एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा। मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि आज दोपहर बाद तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी ने कुछ ही मिनटों में लगभग पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। 

धूल भरी आंधी के बाद हुई सीजन की पहली बारिश

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद सीजन की पहली बारिश भी हुई। इसके अलावा नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भी बिजली कटौती की शिकायत भी दर्ज की गई है। मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से मुंबईवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे गिर गया है। 

बड़ा बिलबोर्ड गिरने के चलते 7 लोग उसके नीचे दबे 

 मुंबई में धूल भरी आंधी के चलते लोग जहां के तहां फंस गए और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बैनर और बिलबोर्ड्स आदि आंधी में नीचे आ गिरे। एक तरह ऐसा ही बड़ा बिलबोर्ड गिरने के चलते 7 लोग उसके नीचे दब गए। इस आंधी के चलते पूरे शहर में ही धूल की चादर सी दिखाई दी और अंधेरा छा गया। इस आंधी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बिलबोर्ड गिरने की घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। इसमें कई लोग दबे हुए हैं। बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप के सामने लगा था, जो आंधी आने पर पंप के बीचोंबीच जा गिरा, जहां कुछ लोग मौजूद थे। 

IMD ने जारी की चेतावनी

IMD के मुताबिक, अगले 3 से 4 घंटो तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग पुणे के प्रमुख के.एस. होसालिकर ने कहा कि अगले कुछ घंटों में मुंबई के अलावा ठाणे, रायगढ़, पालघर, अहमदनगर, पुणे और सतारा में मध्यम से तेज तूफान आएगा। कई लोगों ने शिकायत की कि आंधी से उनके घर, दुकान, कार्यालय और अन्य स्थान धूल की मोटी परतों से ढक गए। दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं।

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र में कोई भी सीट मां या बाप की नहीं होती, सोनिया गांधी इटली से लेकर आई थी क्या? अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला