
कोलकाता में अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित एक संग्रहालय में अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के बालों से लेकर चंद्रमा और मंगल की चट्टानों के अलावा खगोल और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी कई दुर्लभ चीजें उपलब्ध होंगी। यहां भारतीय अंतरिक्ष भौतिकी केंद्र (आइसीएसपी) के परिसर में 1,200 कलाकृतियों का विशाल संग्रहालय स्थापित किया गया है। आइसीएसपी के निदेशक प्रोफेसर संदीप कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि इस संग्रहालय में उपलब्ध चीजों में प्रख्यात वैज्ञानिकों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं की हस्तलिखित डायरियां और नोट जैसे दुर्लभ दस्तावेज भी शामिल हैं।
युवा पीढ़ी को उत्साहित करेगा: शर्मा
यह संग्रहालय सात हजार वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने किया। राकेश शर्मा ने इस संग्रहालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह संग्रहालय युवा पीढ़ी को उत्साहित करेगा और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उनका मार्गदर्शन करेगा।
दावा, ऐसा संग्रह देश में नहीं
प्रोफेसर चक्रवर्ती ने दावा किया कि यह अपनी तरह का एक अनूठा संग्रहालय है क्योंकि ऐसा संग्रह भारत के किसी भी अन्य संग्रहालय में नहीं है। देश में अंतरिक्ष विज्ञान को समर्पित कई संग्रहालय हैं, लेकिन किसी में भी इतनी अधिक खगोलीय सामग्री नहीं है।
370 करोड़ साल पुराना बैक्टीरिया जीवाश्म भी
प्रोफेसर चक्रवर्ती ने कहा कि इस संग्रहालय में आंगतुकों के देखने के लिए उपलब्ध चीजों में नील आर्मस्ट्रांग (चंद्रमा पर कदम रखने पहले व्यक्ति) के बाल, 370 करोड़ साल पुराना बैक्टीरिया जीवाश्म, अपोलो-11 मिशन के छोटे मॉडल और राइट बंधुओं के विमान के अलावा पिछले 200 वर्षों के कालक्रम के प्रख्यात अंतरिक्ष यात्रियों और वैज्ञानिकों के हस्तलिखित दस्तावेज, और हस्ताक्षर और साथ ही चंद्रमा, मंगल और विभिन्न उल्कापिंडों की चट्टानें उपलब्ध हैं।
Published on:
29 Oct 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
