राष्ट्रीय

दरगाह की रैली में औरंगजेब की तस्वीर के साथ युवकों ने किया डांस, फडणवीस बोले- नहीं किया जाएगा माफ

Ahmadnagar Rally: महाराष्ट्र के अहमदनगर में दरगाह की रैली के दौरान आक्रांता औरंगजेब की फोटो के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने डांस किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वायरल हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि ये किसी भी हाल में स्वीकार करने योग्य नहीं है।

2 min read

Ahmadnagar Rally: अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में एक रैली के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने मुग़ल आक्रांता औरंगजेब की फोटो को लेकर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाया और कहा की छत्रपति शिवाजी की धरती पर यह क्या हो रहा है। प्रशासन को ऐसी हरकत करने वालों पर लगाम लगाना चाहिए। धीरे-धीरे औरंगजेब की फोटो को लेकर विवाद ने तूल पकड़ा। जिसके बाद इसे लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम का इस विषय पर कहना है कि अगर कोई यहां औरंगजेब की फोटो दिखाएगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह पहली घटना नहीं है, बता दें कि कुछ महीने पहले भी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में कुछ युवकों ने औरंगजेब की फोटो के साथ डांस किया था, जिसके बाद पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था।


पूरा मामला जानिए

ये मामला तब शुरू हुआ जब अहमदनगर के मुकुंदनगर इलाके में रविवार को एक रैली निकाली गई। इस रैली में कुछ युवकों ने औरंगजेब की फोटो के साथ जमकर डांस किया। जिसका किसी ने विडियो बना कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा कि एक युवक औरंगजेब की फोटो लिए हुए है और कुछ लोगों ने उसे अपने कंधें पर बिठाया हुआ है। यानी उसका साथ दे रहे हैं। यह घटना एक समुदाय को पसंद नहीं आई। जिसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया, और राज्य की प्रशासन से सवाल होने शुरू हो गए। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कड़े शब्दों से संदेश दिया।

देवेंद्र फडणवीस क्या बोले

इस घटना को लेकर देवेंद्र फडणवीस से जब सवाल किया गया तो उनका कहना था कि अगर कोई इस राज्य में औरंगजेब की फोटो दिखायेगा तो उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे देश में, महाराष्ट्र में हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की मूर्ति हो सकती है। हमारे आराध्य वो हो सकते हैं, औरंगजेब नहीं। अगर यहां कोई औरंगजेब का नाम लेता है, उसकी तस्वीर को पूजता है, उसके साथ डांस करता है तो उसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी लिखा खत, ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर उठाए गंभीर सवाल
कौन था औरंगजेब

अगर आपको औरंगजेब के बारे में पता नहीं है, तो बता दें कि इसने भारत पर 1658 से 1707 (करीब 50 साल ) तक शासन किया था। ये पचास साल हिन्दुओं के लिए अभिशाप बन गए थे। खासकर महिलाओं के लिए, उनकी इज्जत के साथ काफी खिलवाड़ किया गया था।

इस क्रूर के शासन में भारत में हजार से अधिक हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया था। पुजारियों को बेवजह मारा गया। इन तोड़े गए मन्दिरों में कई ऐसे मंदिर भी थे, जिन्हें तोड़कर वहां मस्जिद की निर्माण करवा दिया। आप सब यह जानते हीं होंगे की काशी विश्वनाथ मंदिर को भी 1669 में औरंगजेब ने ही तोड़ने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तैयारियां शुरू, मौसम बनेगा बड़ी चुनौती

Published on:
05 Jun 2023 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर