9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

N S Raja Subramani देश के नए सीडीएस नियुक्त, जानें कौन हैं ये अफसर, अनिल चौहान का कार्यकाल हो रहा खत्म

एनएस राजा सुब्रमणि (N S Raja Subramani) को देश का नया सीडीएस नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय यानी NSCS में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 09, 2026

N S Raja Subramani New CDS

New CDS OF India N S Raja Subramani(Image-ANI)

NEW CDS OF INDIA: देश को अपना नया सीडीएस मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (N S Raja Subramani) को देश का नया सीडीएस नियुक्त किया गया है। वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म होने जा रहा है। एनएस राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। एनएस राजा सुब्रमणि अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

कौन हैं एन. एस. राजा सुब्रमणि


लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि भारतीय सेना के बेहद अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। इससे पहले कई पदों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को एक रणनीतिक और शांत नेतृत्व वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। फिलहाल वह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय यानी NSCS में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी सितंबर 2025 में दी गई थी। इसे पहले के कार्यकाल की बात करें तो उन्होंने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख के रूप में भी काम किया है। वहीं मार्च 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी काम किया है।

इन सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित


अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान उन्हें कई सम्मान दिए गए हैं। जिसमें PVSM(परम विशिष्ट सेवा मेडल), AVSM(अति विशिष्ट सेवा मेडल), SM(सेना मेडल)और VSM(विशिष्ट सेवा मेडल) जैसे बड़े सैन्य सम्मानशामिल हैं। इसके अलावे और भी कई सम्मान उनके नाम दर्ज है।

क्या होता है CDS का पद?


CDS यानी Chief of Defence Staff की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। CDS का पद भारत की तीनों सेनाओं थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए बनाया गया था। CDS सरकार को रक्षा और सुरक्षा मामलों में सलाह देने की जिम्मेवारी भी निभाता है। थिएटर कमांड जैसी बड़ी सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने में भी CDS की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।