Nafe Singh Rathi News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। राठी पर रविवार को कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। उनके एक सुरक्षाकर्मी जयकिशन की भी गोलीबारी में मौत हो गई। झज्जर एसपी अर्पित जैन ने बताया कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार शूटरों ने राठी की कार पर 40-50 राउंड फायरिंग की थी। कई सुरक्षाकर्मियों को भी गंभीर चोटें आईं। इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने बताया कि उनके पिता पड़ोस के गांव में किसी शख्स की मौत पर शोक प्रकट करके लौट रहे थे।