
National Herald Case ED Raid Herald House At Delhi After Questioning To Sonia and Rahul Gandhi
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से कुल 60 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार 2 अगस्त को एक और बड़ा कदम उठाया। ईडी ने राजधानी दिल्ली में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। खास बात यह है इन ठिकानों में हेराल्ड हाउस भी शामिल है। दरअसल ईडी इन स्थानों पर छापेमारी के जरिए इस केस से जुड़े अहम दस्तावेजों को तलाशने में जुटी है। माना जा रहा है कि ईडी को इस छापेमारी कुछ अहम दस्तावेज मिलते हैं जिनकी वो तलाश कर रही है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ईडी की ओर से छामेपारी में दस जनपथ पर हुई बैठक के दस्तावेजों की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईडी इस मामले से जुड़े कई अहम लोगों के यहां भी छापेमारी हो सकती है।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई घंटों पूछताछ
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21,26 और 27 जुलाई को तीन बार पूछताछ के लिए तलब किया। इस दौरान अलग-अलग सेशन में करीब 11 घंटे तक सोनिया गांधी से दर्जनों सवाल किए गए।
यह भी पढ़ें - सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
सोनिया से पहले ED ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने राहुल गांधी से भी अलग-अलग सेशन में करीब 50 घंटे पूछताछ की थी।
वहीं ईडी की ओर से पूछताछ का कांग्रेस ने देशभर में जमकर विरोध किया। कांग्रेस का कहना था कि, जब ईडी 10 साल पहले ही इस केस को बंद कर चुकी है, तो फिर किसके कहने पर इसे दोबारा शुरू किया गया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी की मोदी सरकार की ओर राष्ट्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया।
जबकि बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, जब कांग्रेस के दिग्गजों ने कुछ किया ही नहीं तो फिर उन्हें पूछताछ से डर क्यों लग रहा है? कांग्रेस अपनी गलतियां छिपाने के लिए ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रही है।
यह भी पढ़ें - National Herald Case: ED ने सोनिया गांधी को कल फिर बुलाया, आज दो राउंड में 6 घंटे तक हुई पूछताछ
Published on:
02 Aug 2022 12:39 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
