23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौसेना पोत आईएनएस दिल्ली कोलम्बो पहुंचा, राजनाथ की यात्रा स्थगित

- दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर जाने वाले थे रक्षा मंत्री

less than 1 minute read
Google source verification
kolambo.jpg

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर जहाज आईएनएस दिल्ली शुक्रवार को श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो के समुद्री तट पर पहुंच गया। इस नौसेना पोत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की मेजबानी कर उन्हें भारत की आरोग्य मैत्री पहल के तहत खासतौर पर तैयार मेडिकल ब्रिक्स भेंट करने वाले थे, लेकिन राजनाथ की शनिवार व रविवार को प्रस्तावित श्रीलंका यात्रा शुक्रवार रात स्थगित कर दी गई। राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएगी।

रक्षा मंत्री का दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री विक्रमसिंघे तथा प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्द्धने के साथ बैठकों में भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का का दौरा करने का कार्यक्रम भी था, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार रात बताया कि राजनाथ की श्रीलंका यात्रा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। वे सम्भवतः बहुत जल्दी नया यात्रा कार्यक्रम तय करेंगे।

इधर नौसेना पोत आईएनएस दिल्ली शुक्रवार को ही कोलम्बो पहुंच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ श्रीलंका के राष्ट्रपति व अन्य प्रमुख गणमान्य लोगों की इस नौसेना जहाज पर मेजबानी करने वाले थे। साथ ही नौसेना पोत पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आरोग्य मैत्री पहल के तहत भीष्म प्रोजेक्ट के तहत निर्मित मेडिकल ब्रिक्स श्रीलंका को भेंट की जानी थी। यह नौसेना पोत दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीलंका पहुंचा है। यह जहाज श्रीलंका के स्कूली बच्चों व आम लोगों के लिए खुला रहेगा। भारतीय सेना का दस्ता भारतीय शांति सेना के शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।