14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर में नौसेना ने 33 साल बाद फिर शुरू किया नेवल ट्रेनिंग सेंटर, बढ़ते आतंकवाद के कारण किया गया था बंद

जम्मू कश्मीर में नौसेना ने 33 साल बाद फिर मानसबल झील पर नेवल ट्रेनिंग सेंटर को शुरू कर दिया है, जिसे बढ़ते आतंकवाद के कारण साल 1989 में बंद कर दिया गया था। श्रीनगर NCC ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर केएस कलसी ने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।  

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 15, 2022

naval-training-centre-at-jammu-and-kashmir-lake-revived-after-33-years-was-closed-due-to-increasing-terrorism.jpg

Naval Training Centre At Jammu And Kashmir Lake Revived After 33 Years, was closed due to increasing terrorism

भारतीय नौसेना ने जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में स्थित मानसबल झील में 33 साल बाद नेवल ट्रेनिंग सेंटर को शुरू कर दिया है। इसे घाटी में सुधर रहे हालात से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मानसबल झील में नेशनल कैडेट कोर के 100 से अधिक कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू की है। ये कैडेट्स केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों से चुनकर आए हुए हैं, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के नौसेना प्रशिक्षण के लिए मानसबल झील में अच्छी सुविधा उपलब्ध है।

NCC कैडेट्स के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केएस कालसी ने बताया कि लगभग 33 साल के अंतराल के बाद यह शुरू हुआ है, जो यादगार पल है। कश्मीर रीजन के NCC कैडेट्स बहुत ही भाग्यशाली हैं कि वह कैंप में भाग ले पा रहे हैं, जिसके जरिए उन्हें नेवल ट्रेनिंग एक्टिविटिज में शामिल होने का मौका मिल रहा है।

NCC की ट्रेनिंग से घाटी में होंगे अहम परिवर्तन
ब्रिगेडियर केएस कालसी ने कहा कि इससे पहले आखिरी बार साल 1989 में नेवल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया था। इसके बाद लगातार घाटी में सुरक्षा के हालात बिगड़ते गए, जिसके कारण ट्रेनिंग सेंटर को बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि NCC की ट्रेनिंग अब शुरू हो गई है, मुझे यकीन है कि इससे घाटी में अहम परिवर्तन होंगे। NCC राष्ट्र निर्माण का एक प्रमुख अंग है, जिन्हें हम सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रशिक्षित करते हैं।


विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले राष्ट्रीय स्तर के NCC कैंप के लिए दी जा रही ट्रेनिंग
मानसबल झील में अभी नेशनल कैडेट कोर के 100 से अधिक कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें विशाखापत्तनम में शुरू हो रहे राष्ट्रीय स्तर के NCC कैंप के लिए तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के NCC कैंप का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा। ब्रिगेडियर कालसी ने बताया कि नेवल ट्रेनिंग सेंटर में NCC कैडेट्स को वोट पुलिंग, सेलिंग, शिप मॉडलिंग और सिग्नलिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है।