10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के 75 साल बाद शारदा मंदिर की नवरात्रि पूजा

Jammu And Kashmir : जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में शारदा मंदिर में 1947 के बाद नवरात्रि की पूजा की गई। शरद नवरात्र की उद्घाटन पूजा 15 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के टीटवाल सीमा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर स्थित नवनिर्मित शारदा मंदिर में हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

Jammu And Kashmir : जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा में शारदा मंदिर में 1947 के बाद नवरात्रि की पूजा की गई। शरद नवरात्र की उद्घाटन पूजा 15 अक्टूबर को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के टीटवाल सीमा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर स्थित नवनिर्मित शारदा मंदिर में हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास ऐतिहासिक शारदा मंदिर में 1947 के बाद पहली बार आयोजित नवरात्र पूजा पर खुशी व्यक्त की।

श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है—“यह गहन आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस साल कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्र पूजा आयोजित की गई है। शाह ने कहा कि वर्ष की शुरुआत में चैत्र नवरात्र पूजा मनाई जाती थी और अब शारदीय नवरात्र पूजा के मंत्र मंदिर में गूंजते हैं।”

गृहमंत्री ने कहा है कि “मैं सौभाग्यशाली था कि 23 मार्च, 2023 को जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को फिर से खोला गया। यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।”