scriptसेना के पीछे हटने के बावजूद चीन बना हुआ है चुनौती, नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात | Navy Chief said China has become a difficult challenge for India | Patrika News

सेना के पीछे हटने के बावजूद चीन बना हुआ है चुनौती, नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2022 08:06:55 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि चीन एक कठिन चुनौती बना हुआ है, जिसने ना सिर्फ भारत की स्थल सीमा पर बल्कि समुद्री क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

India-China

India-China

भारत और चीन के बीच कई सालों से नियंत्रण रेखा को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि इस महीने की शुरुआत मे चीन ने अपनी सेना पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक भारत के लिए चीन बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारतीय सेना के शीर्ष अफसरों ने कहा कि चीन अभी भी खतरना बना हुआ है। इस पर बात करते हुए भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के लिए चीन एक कठिन चुनौती बना हुआ है। चीन ना सिर्फ भारत की स्थल सीमा पर बल्कि समुद्री क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित रूप से नजर रखे हुए है।


सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध से सेना का काफी कुछ सीखने को मिला है। इनमें हर समय उच्च स्तर की तैयारियां बनाए रखना और बुनियादी ढांचे में सुधार करना शामिल है। उन्होंने इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव में चर्चा के दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए। भारतीय सेना के शीर्ष अफसरों का कहना है कि चीन लगातार पाकिस्तान का साथ दे रहा है। वह पाक को मजबूत कर भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ें

अवैध लोन ऐप पर कसा शिकंजा, भारत में गूगल ने 2000 ऐप्स हटाए



https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dujjd


एडमिरल कुमार ने कहा कि रोजाना के आधार पर प्रतिस्पर्धा हो रही है। ऐसे में संभावित विरोधियों के साथ कभी भी युद्ध होने से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा क‍ि इस संबंध में चीन एक कठिन चुनौती बना हुआ है। उसने न सिर्फ हमारी स्थल सीमा पर बल्कि समुद्री लूट रोधी अभियानों के सहारे समुद्री क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है ताकि वह हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की मौजूदगी को सामान्यीकृत कर सके।

यह भी पढ़ें

चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, 26/11 हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर के ब्लैक लिस्ट होने पर लगाई रोक





इस सवाल के जवाब में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि हमने गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों के पीछे हटने के संदर्भ में प्रगति की है। भारतीय सेना के पास अभी भी गतिरोध वाले दो बिंदु हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इन गतिरोध वाले बिंदुआं को लेकर जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा। जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो