
झारखंड की लातेहार पुलिस ने आठ लाख के ईनामी नक्सली जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। इस नक्सली पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण ने तीन लाख और झारखंड पुलिस ने पांच लाख का ईनाम रखा हुआ था। नक्सली का नाम अघनू गंझू है और यह भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य है। गंझूने झारखंड में 78 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया है। झारखंड के लातेहार, गुमला और रांची के थानों सहित कई थानों में मामला दर्ज है।
लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने शनिवार को बताया कि उसे जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर जंगल में की गई छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि अघनू गंझू की अगुवाई में नक्सलियों का एक बड़ा दस्ता जंगल में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया। इसमें नक्सली संगठन का जोनल कमांडर अघनू गंझू को पकड़ लिया गया। गंझू 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र की लुकइया घाटी में पुलिस दल पर हमले का भी मुख्य आरोपी है।
Published on:
29 Oct 2023 12:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
