
Haryana Politics: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा 'एक्स' पर ट्वीट कर बताया कि नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पांच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया। सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था।
मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि खट्टर लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 2019 से हरियाणा में भाजपा जजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही थी।
हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी का एक और छह निर्दलीय विधायक हैं। यहां सरकार गठन के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।
शाम 5 बजे हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी शपथ लेंगे। उनके साथ अनिल विज और भव्य बिश्नोई डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं। भव्य बिश्नोई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं और वर्तमान में आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई की भी हरियाणा की राजनीति में खूब चलती है।
वहीं, अनिल विज इस्तीफा देने से पहले राज्य के गृहमंत्री थे और वो हरियाणा में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। विज लंबे समय से अंबाला से विधायक हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए वो हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।
Updated on:
12 Mar 2024 04:46 pm
Published on:
12 Mar 2024 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
