
Nayab Singh Saini Oath Ceremony
Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि नायब सिंह सैनी के साथ मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि, नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बुधवार को PM मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।
Updated on:
12 Oct 2024 04:04 pm
Published on:
12 Oct 2024 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
