NDA Meeting: विपक्षी एकता मुहीम के बीच 18 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बड़ी बैठक नई दिल्ली में होने जा रही है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, इसे एक प्रकार BJP का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है। इसके लिए 10 घटक दलों को न्योता भेजा गया है।
NDA Meeting: 18 जुलाई को होने वाली NDA की कई मायनों में ख़ास होने जा रही है। इसी NDA का 25 साल पूरा हो रहा है इस अवसर पर इसकी सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। बैठक के लिए अब तक 19 राजनीतिक पार्टियों को न्योता भेजा जा चुका है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को 2024 के चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। विपक्ष को इस मीटिंग के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश हो रही है कि सिर्फ आप ही अपने कुनबे को नहीं बढ़ा रहें हैं बल्कि हमारी टीम में भी खिलाड़ियों की संख्या कम नहीं है। बता दें कि 25 साल पहले मई 1998 में NDA का गठन हुआ था। बीजेपी के दिग्गज नेता रहे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को इसका पहला अध्यक्ष चुना गया था। वर्तमान में BJP नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके अध्यक्ष हैं। NDA के गठन के बाद से अब तक इसमें करीब 41 राष्ट्रीय या राज्य की पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं।
बैठक में शामिल होंगी ये पार्टियां
1. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) (रामविलास)
2. उपेंद्र कुशवाहा की लोक समता पार्टी (LSP)
3. जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM)
4. संजय निषाद की निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (Nishad)- निषाद पार्टी
5. अनुप्रिया पटेल का अपना दल (सोनेलाल)
6. जननायक जनता पार्टी (JJP)- हरियाणा
7. Jansena- पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश
8. AIADMK- तमिलनाडु
9. तमिल मनिला कांग्रेस
10. इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्र कड़गम
11. झारखंड की आजसू
12. NCP- कोनरॉड संगमा
13. नागालैंड की NDPP
14. सिक्किम की SK
15. जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)
16. असम गण परिषद (AGP)
17. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP)- ओमप्रकाश राजभर
18. शिवसेना (शिंदे ग्रुप)
19. NCP (अजित पवार ग्रुप)
आमंत्रण पत्र में क्या कहा गया
JP नड्डा के सभी सहयोगी दलों पर बैठक में पहुंचने के लिए एक इनविटेशन लेटर भेजा है। जिसमें कई बातों के साथ यह भी लिखा है कि एनडीए सरकार के तहत गरीबों के कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की बहाली, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक देशों के बीच भारत को एक ठोस विश्वसनीय ताकत के रूप में पेश करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
सरकार इंडिया विजन-2047 के साथ आगे बढ़ रही है। BJP इस मीटिंग के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी और वह दिखाएगी कि अगर विपक्ष एकजुट हो रहा है, उनके पास कई पार्टियों का सपोर्ट है तो हम भी एक हैं। बता दें कि बीजेपी ने जिन दलों को न्योता दिया है, वह सभी अपने-अपने राज्यों में अच्छा खासा वोटबैंक रखते हैं।