1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NDA Meeting: विपक्ष से मुकाबले के लिए एनडीए के बैनर तले 38 दल एकजुट, देखें पूरी लिस्ट

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आज NDA की भी एक बड़ी बैठक हो रही है। जिसमें सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। इस मीटिंग को NDA के शक्ति प्रदर्शन की तरह देखा जा रहा है। इस मेगा मीटिंग में कुल 38 दल भाग ले रहे हैं। इसकी पूरी लिस्ट जारी गई है।  

2 min read
Google source verification
NDA की मीटिंग में BJP के साथ शामिल होने वाली 37 पार्टियां कौन-कौन, देखें पूरी लिस्ट

NDA की मीटिंग में BJP के साथ शामिल होने वाली 37 पार्टियां कौन-कौन, देखें पूरी लिस्ट

NDA Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में साथी दलों की संख्या 38 हो गई है। देशभर से क्षेत्रीय दल बड़ी संख्या में एनडीए में शामिल हैं। इन दलों में कई गुमनाम सी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे वैसी छोटी-छोटी पार्टियां भी हैं। वहीं, कुछ ऐसे दल हैं जो पहले एनडीए कुनबे का हिस्सा थे, लेकिन हाल में कई मुद्दों पर उपजी असहमति के कारण गठबंधन तोड़ दिया था। उधर, कांग्रेस द्वारा बुलाई गई बैठक में 26 दलों का साथ मिलने का दावा किया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक NDA की बैठक में 24 पार्टियों की आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिर शाम होते-होते ये संख्या बढ़ गई। आइये जानते हैं NDA की बैठक में कौन-कौन से 38 दल शामिल हैं -


मीटिंग में शामिल होने वाली पार्टियों की पूरी लिस्ट

1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
2. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)(अजित पवार )
3. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) रामविलास
4. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस)
5. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK)
6. अपना दल (सोनेलाल)
7. नैशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
8. नैशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)
9. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AISU)
10. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)
11. मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF)
12. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT)
13. नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैंड (NPF)
14. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (RPI)
15. असम गण परिषद (AGP)
16. पट्टली मक्कल काची (PMK)
17. तमिल मनीला कांग्रेस (TMC)
18. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)
19. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)
20. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त)
21. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)
22. जननायक जनता पार्टी (JJP)
23. प्रहर जनशक्ति पार्टी (PJP)
24. राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP)
25. जन सुराज्य शक्ति पार्टी (JSSP)
26. कुकी पीपुल्स एलायंस (KPA)
27. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय)
28. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)
29. निषाद पार्टी
30. अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस
31. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)
32. जन सेना पार्टी (JSP)
33. हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP)
34. भारत धर्म जन सेना (BDJS)
35. केरल कामराज कांग्रेस (KKC)
36. पुथिया तमिलगम (PT)
37. शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
38. गोरखा नैशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF)