10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार की नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला DG, अनीश दयाल और राहुल रसगोत्रा को मिली CRPF और ITBP की कमान

केंद्र सरकार की अप्‍वाइंटमेंट कमेटी ने मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को बृहस्पतिवार को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
nina_singh.jpg

नीना सिंह के रूप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को पहली महिला महानिदेशक मिल गयी है। केंद्र सरकार की अप्‍वाइंटमेंट कमेटी ने उनके अलावा, अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं राहुल रसगोत्रा को आईटीबीपी प्रमुख बनाया गया है। नीना सिंह मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 31 जुलाई, 2024 तक नीना इस पद पर रहेंगी।

अब तक पुरुष ही संभाल रहे थे सीआईएसएफ की कमान

सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गयी थी। इस बल के पास देश के सभी हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, सरकारी भवनों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। 1.63 लाख अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ में फ़िलहाल कार्यरत हैं। अब नीना सिंह इन अर्धसैनिक बलों की कमान संभालेंगी। अब तक सीआईएसएफ की कमान पुरुष ही संभाल रहे थे, लेकिन नीना सिंह की नियुक्ति ने इस परंपरा को तोड़ दिया है।

बिहार की रहने वाली है नीना

नीना सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने पटना महिला कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की। आईएएस में उनके बैचमेट रोहित कुमार सिंह से उन्होंने शादी की हैं। वर्तमान में रोहित कुमार सिंह केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामलों के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नीना सिंह ने साल 2013 से 2018 तक सीबीआई के संयुक्त निदेशक के रूप में काम किया था। उन्होंने इस समय में कई उच्च-प्रोफाइल केसों में भी काम किया था।