12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Paper Leak Case: तेजस्वी के निजी सचिव ने पेपर लीक मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए बुक कराया था NHAI Guest House :सिन्हा

NEET Paper Leak Case: गेस्ट हाउस का सामान्य नियम है कि कोई भी कमरा अधिकतम तीन दिन के लिए ही बुक किया जा सकता है। NHAI से अनुमति लेकर इसे ज्यादा दिन के लिए कराया जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक पर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार की उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस वार्ता में दावा किया है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के निजी प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप के माध्यम से सिकंदर कुमार के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस बुक कराया था। एनएचएआई गेस्ट हाउस में एक कमरा 1 मई को बुक किया गया था। इस मामले पर हमने जांच करा ली है। इसके बाद यह तथ्य निकलकर सामने आया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि गेस्ट हाउस का सामान्य नियम है कि कोई भी कमरा अधिकतम तीन दिन के लिए ही बुक किया जा सकता है। NHAI से अनुमति लेकर इसे ज्यादा दिन के लिए कराया जा सकता है। इस मामले में अब प्रीतम और तेजस्वी से सीबीआई को पूछताछ करनी चाहिए। नीट पेपर लीक में किसका कितना हाथ है यह पता लगाया जाना चाहिए।

गेस्ट हाउस बुक कराने में भी हेराफेरी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में चलन है कि जो एक बार यहां मंत्री हो जाता है उसका स्टाफ उन्हें मंत्री जी ही कहता है। इसी तरह से प्रीतम ने भी मंत्री जी कहकर NHAI का गेस्ट हाउस बुक करा लिया था। यहां से सिंकदर और प्रीतम के रिश्तों की कड़ी जुड़ रही है। मंत्री जी नाम पर जो कमरा प्रीतम ने बुक कराया है वह जाहिर है कि तेजस्वी का नाम देकर कराया है।