14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona JN.1 Variant: नए साल से पहले कोरोना का कहर, तीन मौत के बाद मास्क हुआ अनिवार्य

Corona JN.1 Variant: कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 ने देशभर में दहशत पैदा कर दी है। कई राज्यों ने मास्क अनिवार्य करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
corona_returns.png

Corona Returns: कोरोना रिटर्न ने एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। देश में गुरुवार को कोरोना के 338 नए मामले दर्ज किए गए। फिलहाल देश में 2669 कोरोना मामले सक्रिय हैं। केरल में तीन मौत की भी खबर सामने आ रही है। केरल, गोवा और महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 आने की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों के बैठक कर अलर्ट पर रहने और राजनीति को दूर रखने की सलाह दी थी। इसके साथ टेस्टिंग में तेजी लाने का आदेश दिया है। देश में सबसे ज्यादा केरल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना सक्रिय है। इससे देश में अब तक 5,33,327 मौत हो चुकी है।

यहां मास्क अनिवार्य
केरल के बाद महाराष्ट्र और गोवा में नए वेरिएंट आने के बाद कर्नाटक सरकार ने मास्क अनिवार्य कर दिया था। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ ने सार्वजनिक स्थानों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आठ महीनों बाद कोरोना की वापसी हुई है। यहां एक पार्षद संक्रमित पाए गए हैं।


क्या है कोरोना का नया वेरिएंट JN.1
कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 पुराने वेरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली से है। यह बहुत तेजी से फैलता है। सर्दी में इसके तेजी से फैलने की आशंका है।

JN.1 के लक्षण
JN.1 से तेज बुखार, गले में खराश, नाक बहना और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी होगी। इस नए वेरिएंट का पहला मामला अगस्त में लक्जमबर्ग में पाया गया। इस समय यह 36-40 देशों में फैल गया है।


ये है बचाव
1.बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें।

2.टूथब्रश, कंघी सहित दैनिक उपयोग की चीजें शेयर न करें।

3.हाथों को बार-बार धोते रहे और सैनिटाइजर जरूर लगाएं।

4.भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

5.किसी से बात करते समय कम से कम 10 मीटर की दूरी जरूर बनाएं।

6.आपको कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।