4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दिल्ली का लड़का’ कार्टून सीरीज से भाजपा अपने काम का करेगी बखान और सीएम केजरीवाल की खोलेगी पोल

BJP Delhi Ka Ladka cartoon series भाजपा दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी पर हमला करने का एक नया हथियार लेकर आई है। अब उसने एक कार्टून सीरीज 'दिल्ली का लडका' सीरीज शुरू की है। जिसके जरिए वह एमसीडी के अपने कार्यों को बताएगी तो आप के दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रचार और कामों की पोल खोलेगी।

2 min read
Google source verification
bjp.jpg

अब इंतजार खत्म होता जा रहा है। चार दिसंबर करीब आ रहा है। चार दिसंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग पड़ेगी। प्रचार के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच एक युद्ध जैसा माहौल बन रहा है। प्रचार में न तो भाजपा कम है न ही आप। वीडियो फिर पोस्टर के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार की 'विफलताओं को उजागर' करने के मकसद से भाजपा ने एक कार्टून सीरीज 'दिल्ली का लडका' सीरीज शुरू की है। 'दिल्ली का लडका' कार्टून सीरीज के माध्यम से भाजपा दिल्ली की जनता को जहां अपने कार्यों के बारे में बताएगी वहीं केजरीवाल के चुनावी प्रचार को उजागर करेगी। इस कार्टून सीरीज को वायरल करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया गया है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों के लिए वोटिंग होगी।

दिल्ली की जनता को 'धोखा' दे रही है आप

एमसीडी चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख आशीष सूद ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के पेड अभियान के जवाब में भाजपा की ये क्रिएटिव कार्टून सीरीज दिल्ली के लोगों को बताएगी कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले आठ साल में क्या कुछ हुआ है। आशीष सूद ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि, बीते आठ साल से वह अपने 'प्रचार' से दिल्ली की जनता को 'धोखा' दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने जो वादा किया, पूरा किया

आशीष सूद ने आगे बताया कि, इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता को मालूम हो जाएगा कि सीएम केजरीवाल ने झुग्गीवासियों को घर देने का अपना वादा पूरा नहीं करके उन्हें धोखा दिया है। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो भी वादा किया है, उसे पूरा किया है।

पीएम मोदी ने दिए पक्के मकान

आशीष सूद का दावा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने झुग्गियों में रहने वाले 3 हजार 24 परिवारों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी हैं। अभियान इस बात पर भी प्रकाश डालेगा कि, कोरोना काल में कैसे निगम कर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर दिल्ली की जनता की सेवा की।

भाजपा ने कोविड-19 महामारी कैसे बचाया करेगा बखान

आशीष सूद ने आगे बताया कि, क्रिएटिव कार्टून सीरीज यह जागरूकता भी फैलाएगा कि कैसे तीन करोड़ से अधिक मुफ्त टीके देकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और देश की जनता को कोविड-19 महामारी से बचाया।

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए आशीष सूद ने कहा कि, आम आदमी पार्टी को सिर्फ भ्रष्टाचार की परवाह है। भाजपा लोगों की सेवा करती है और आगे भी करती रहेगी। अभियान में दिखाया जाएगा कि, कैसे जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ने मालिश कराई।